National – Himalayan News https://himalaynews.com Just another WordPress site Fri, 20 Dec 2024 07:16:56 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 मोदी कैबिनेट में पास हुआ ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ प्रस्ताव https://himalaynews.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86/ https://himalaynews.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86/#respond Fri, 20 Dec 2024 07:16:55 +0000 https://himalaynews.com/?p=11023 कोविंद पैनल की रिपोर्ट की गई स्वीकार
देश में चुनाव पर होने वाले खर्च का बोझ होगा कम
गगनयान के विस्तार और चंद्रयान-4 मिशन को भी दी मंजूरी
संवैधानिक संशोधन विधेयक के रूप में संसद की मंजूरी की आवश्यकता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली कैबिनेट ने भारत में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में देश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे मोदी कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए फैसले पर ब्रीफिंग की गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की मीटिंग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कोविंद पैनल की रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। इससे चुनाव में होने वाले खर्च का बोझ कम होगा। केंद्रीयमंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में वीनस ऑर्बिटर मिशन, गगनयान के विस्तार और चंद्रयान-4 मिशन को भी मंजूरी दी गई है। इससे पहले मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि इस कार्यकाल के पूरा होने से पहले ही देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लागू कर दिया जाएगा।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक हाई लेवल पैनल ने लोकसभा और राज्य विधान सभाओं दोनों के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की थी। इसके लिए पैनल ने 18 संवैधानिक संशोधनों का भी सुझाव दिया, जिनमें से अधिकांश को राज्य विधानसभा की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है, लेकिन संवैधानिक संशोधन विधेयक के रूप में संसद की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने इस मुद्दे पर 62 पार्टियों से संपर्क किया था। इनमें 47 राजनीतिक दलों ने अपनी राय दी थी, जबकि 15 पार्टियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। प्रतिक्रिया देने वाले 47 दलों में से 32 ने एक साथ चुनाव कराने के विचार का समर्थन किया था, जबकि 15 पार्टियों ने इसका विरोध किया था।

देशभर में एक साथ चुनाव करवाने पर करोड़ों रुपये की बचत होगा। साथ ही चुनाव आयोग को बार-बार चुनाव कराने से निजात मिलेगी। एक साथ चुनाव होने से फोकस चुनाव पर नहीं बल्कि विकास पर होगा। साथ ही बार-बार आचार संहिता लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे काले धन पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी। पैनल ने राज्य चुनाव अधिकारियों के परामर्श से भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा एक सामान्य मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र तैयार करने की भी सिफारिश की। वर्तमान में, ईसीआई लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए जिम्मेदार है, जबकि नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए स्थानीय निकाय चुनावों का प्रबंधन राज्य चुनाव आयोगों द्वारा किया जाता है।

]]>
https://himalaynews.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86/feed/ 0
मसूरी में कार पार्क करते समय हुआ हादसा, दो की मौत https://himalaynews.com/machine-learning-approach-for-study-on-subway-passenger-flow/ https://himalaynews.com/machine-learning-approach-for-study-on-subway-passenger-flow/#respond Fri, 20 Dec 2024 06:02:35 +0000 https://radiustheme.com/demo/wordpress/themes/neeon/the-global-economic-system-is-in-dire-need-of-an-overhaul-copy-9/ मसूरी। धनौल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल में कार पार्क करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मसूरी कम्युनिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना बुधवार देर रात को हुई है।

मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि बुधवार देर रात स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग धनौल्टी जा रहे थे। इस दौरान चालक धनौल्टी मार्ग स्थित कैसेल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था। अंधेरे में जगह का अंदाजा नहीं होने से गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में हरपाल सिंह (46) पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई।

वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र शूरवीर सिंह, दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल और विजय लाल (40) पुत्र दिवंगत संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से लंडौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर तीनों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोतवाल अरविंद चौधरी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। दुर्घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

]]>
https://himalaynews.com/machine-learning-approach-for-study-on-subway-passenger-flow/feed/ 0